वजन बढ़ाने का सबसे सही तरीका क्या है?
तो आज हम जानेंगे की बॉडी बनाने के लिए क्या खाये? के बारे मे आज की इस पोस्ट मे वजन को बढ़ाने के सही तरीको के बारे मे बताया गया है। और वजन को बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी होता है। सही से खाने पीने का ध्यान देना।
1. स्वस्थ आहार लेना है जरूरी
आप क्या खाते है इसका सीधा असर आपके वजन को प्रभावित करता है. यदि आप मोटा होना चाहते है तो उन चीजो को खाए जिनमे पोषक तत्व और कैलोरी प्रचुर मात्रा में पाया जाता हो जैसे दाल, एवोकैडो , आटे का हलवा इत्यादि. हो सके तो सप्ताह में एक बार जंक फ़ूड जैसे पिज्जा ,बर्गर जरूर खाए क्योकि इसमे काफी मात्रा में कैलोरी पाया जाता है.
2. अपने खाने में प्रोटीन और कार्बोहायड्रेट ले।
अपने भोजन में प्रोटीनयुक्त पदार्थ का ही सेवन करे।,प्रोटीन शेक हो गया और हो गया प्रोटीन युक्त भोजन वजन को बढ़ाने में जल्दी मदद करते है. प्रोटीनयुक्त पदार्थ लेने से शरीर के मांश पेशियों की भी वृद्धि होती है जिससे वजन जल्दी बढ़ने में भी आसानी हो जाती है. इसके साथ ही कार्बोहाइड्रेट युक्त जैसे आलू ,चावल आदि पर्याप्त मात्रा में ले, ये वजन बढ़ाने के लिए सबसे जरुरी माना जाता है.
आपको चाहिए प्रोटीनयुक्त चीजे जैसे फिश, अंडा, अंकुरित चने, मोंठ, चिकन, चावल, दूध या दूध बनी चीजें, सोया मिल्क या पाउडर के सेवन, मछली, क्रैब्सी, फलियां, मेवा, बींस, इत्यादि का सेवन सप्ताह में दो से तीन बार जरूर करें. प्रोटीन शरीर की मरम्मत करने में मदद करता है इसलिए भोजन में प्रोटीन को जरूर शामिल करे.
3. बजन बढ़ाने योग्य भोजन करें।
1.दूध पीये।
रोजाना 1 गिलास दूध जरूर पिये. रोजाना १ गिलास दूध नास्ते के साथ और रात में खाने के बाद जरूर ले. दूध में पाया जाने वाला कैल्सियम लम्बाई और वजन दोनों बढ़ाने में बहुत उपयोगी माना जाता है.
2. केले का सेवन करें।
केले का सेवन वजन बढ़ाने में बहुत उपयोगी है. प्रतिदिन नास्ते में दूध के साथ केले का सेवन करने से शरीर में ऊर्जा व् स्फूर्ति बनी रहती है. क्योकि दूध और केला कैल्शियम और कैलोरीज के अच्छे स्रोत माने जाते है जो की वजन बढ़ाने में सहायक माने जाते है. इनदोनो का सेवन कम से कम ३ महीनो तक अवश्य करे.
3. काजू ,बादाम का सेवन
6-7 काजू और 5-6 बादाम का सेवन प्रतिदिन अवश्य करे. आप इसे सोने से पहले भी ले सकते है. इसका सेवन भी 3-4 महीनो तक लगातार करे.
4 अंडे खाये।
अंडे में काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है जो मांशपेशियो को बनाने में मदद करता है. इसलिए नियमित व्यायाम के साथ ३-४ अंडे प्रतिदिन खाए. जिम जाने वाले व्यक्ति ४-५ अंडो का सेवन करे. दो अंडा सुबह नास्ते में और दो अंडा रात में खाने के साथ खाएं.
5 चिकेन खाये।
चिकेन में भी प्रोटीन भारी मात्रा में पाया जाता हैं जो की शरीर बनाने के साथ वजन बढ़ाने में भी मदद करता है. अगर आप नियमित हरदम व्यायाम करते है तो 250 से 350 ग्राम चिकेन रोजाना खाये और कम से कम सप्ताह में 3 दिन चिकेन खाए. अगर हो सके तो चिकेन के Breast Part को खाये.
6 घी खाये
भोजन में दाल और रोटी के साथ दो चम्मच घी जरूर ले और दाल भी कम से कम २ कटोरा रोजाना पिये. दाल प्रोटीन से भरपूर और घी फैटयुक्त होता है जो वजन बढ़ाने में बहुत जरुरी तत्व माना जाता है.
7 आलू खाये।
आलू में काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो वजन बढ़ाने में सहायक होता है. अगर आपको आलू खाना अच्छा नहीं लगता तो घी या तेल में भुजिया बना कर खा सकते है. आलू को भून कर भी खाया जा सकता है.
मीठे का प्रयोग करें
अपने खाने में मीठे चीज का भी use करे जैसे - फलो के जूस के साथ 1-2 टीस्पून फुल शुगर को डाले इसके अलावा भी अगर आप काफी पीते है। तब उसमे भी चीनी का प्रयोग करे जिससे अधिक से अधिक कैलोरी शरीर में जा सके. गर्मी में ice cream खाए जो कैलोरी का भंडार होता है. इसके अलावा भोजन के बाद मिठाई खाने की आदत डाले.
चीनी और घी
1 चम्मच घी को एक चम्मच चीनी के साथ मिलाके रोटी के साथ खाए और इसे हर 10 दिनों में खाए यकीन मानिये जल्द ही अन्तर दिखने लगेगा.
पनीर का सेवन
जैसा की सब जानते है कि पनीर कैल्सियम और प्रोटीन दोनों से भरपूर होता है जो की न केवल हड्डियों को मजबूत बनाता है बल्कि उपयुक्त मात्रा में कैलोरी भी शरीर को देता है जो वजन बढ़ाने में मदद करते है.
तेल का प्रयोग
हमेशा खाने को अच्छे तेल में छानकर खाए. मार्केट में मिलने वाले फ्रूट केक ,घर में बने समोसे ,गुलाबजामुन ,रसगुल्ले खाए और अंतर तीन महीने में दिखने लगेगा.
वजन बढ़ाने के लिए शरीर में प्रचुर मात्रा में पानी की जरूरत होती है इसके लिए आप नारियल पानी का प्रयोग भी कर सकते है क्योकि इसमे प्रचुर मात्रा में मिनरल्स होता है जो वजन बढ़ने में उपयोगी माना जाता है. इसके अलावा 10 गिलास सादा पानी दिनभर में जरूर पिये.
वसायुक्त भोजन शरीर के लिए अत्यन्त आवश्यक है विशेष तौर पर उन लोगो के लिए जो वजन बढ़ाने सम्बन्धी समस्याओ से परेशान हो.
वजन बढ़ाने के लिए जरुरी है कि आप भोजन में फैट यानि वसा अर्थात तैलीय भोजन जैसे पूरी , परांठा ,घी ,मक्खन ,पनीर और तेल से बने भोज्य पदार्थ को अधिक से अधिक मात्रा में भोजन में शामिल करे जिससे शरीर की जरूरत पूरी हो सके और आपका शरीर जल्द से जल्द वजन बढ़ाने में सहायक हो.
इसलिए daily अपने भोजन में रोटी के साथ कुछ मात्रा में घी का सेवन भी करे. और साथ ही साथ जितना हो सके पनीर को अपने भोजन में रोज दिन ले. प्रतिदिन परांठा खाने से भी वजन जल्दी बढ़ सकता है. पूरी की तुलना में परांठे में अधिक कैलोरी पायी जाती है इसलिए प्रतिदिन विल्कप बना के इसका सेवन करे.
4. वजन बढ़ाने के लिए कुछ अन्य टिप्स
- वजन बढ़ाने के लिए भी आपको व्यायाम और सैर की जरूरत होता है ताकि आप ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकें और संतुलित रूप से अपना जो वजन है उसको बढ़ा सकें.
- वजन को बढ़ाने के लिए आपको अपना नाश्ता हैवी करना होगा और डिनर हल्का.
- वजन को बढ़ाने का मतलब यह नहीं है कि आप फिट ना रहो . आपको चाहिए कि आप फिट और संतुलित रहते हुए अपना वजन बढ़ाए नही तो आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ेगा.
- महीने में दो बार अपने वजन को चेक जरूर करें और पता लगाये की वजन में कमी आयी है या बढ़ोतरी हुई है.
- यदि आप वाकई अपने जो वजन को बढ़ाना चाहते हैं तो आपको हाई कैलोरी, और वसायुक्त भोजन और प्रोटीन, मिनरल्स की मात्रा को अपने खाने में बढ़ाने होगी.
- यदि आप वजन को बढ़ाना चाहते हैं तो अपना हेल्दी और हाई प्रोटीन, हाई कैलोरी युक्त Diet चार्ट बनाएं और उसको सही तरीके से फॉलो करें.
- आपको भूख नहीं लगती हो फिर भी आपको दिन में हर दो-तीन घंटे के अंतराल में भोजन करना ही चाहिए.
- जंकफूड, चिप्स, पिज्जा, बर्गर, तले पदार्थ इत्यादि को खाने से बचें क्योकि इस तरह के फ़ास्ट फ़ूड शरीर पर बुरा असर भी डालते है और पौस्टिकता में तो शून्य होते है.
आशा करता हूँ दोस्तों आज की इस पोस्ट से वजन को जल्दी बढ़ाने के लिए कुछ usefull जानकारी प्राप्त हुई होगी। अगर आपका health और fitness से जुडी कोई सवाल हो तो आप हमे नीचे comment करके पूछ सकते है।
🙏 धन्यवाद 🙏

0 टिप्पणियाँ